Header Ads Widget

Coronavirus : देश में रिकवरी रेट बढ़ा , दिल्ली से भी आ रही है रहत की खबर

  महामारी से रिकवर होने बालो की कुल संख्या 2 करोड़ को पर कर चुकी है जहां ऑक्सीजन की किल्लत और महामारी से जूझ रही दिल्ली से भी रहत की खबर आ रही है राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रेट 12 फीसदी तक पहुंच गया है। यह आंकड़े इस बात का संकेत देतें हैं की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित नए मामलों में तेजी के साथ कमी आ रही है।  


 देश में कोरोना की दूसरी लहार के कारण पिछले दिनों ऑक्सीजन और मेडिकल जैसी सुविधाओं की कमी से देश भयभीत हो उठा था लेकिन कोरोना की दूसरी लहार की बुरी जकड अब धीरे धीरे ढीली पड़ने लगी है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी है।  की अब रोजाना नए मामलों में से रिकवरी रेट बढ़ गया है। अब तक महामारी से रिकवर होने बालो की कुल संख्या 2 करोड़ को पर कर चुकी है जहां ऑक्सीजन की किल्लत और महामारी से जूझ रही दिल्ली से भी रहत की खबर आ रही है राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रेट 12 फीसदी तक पहुंच गया है। यह आंकड़े इस बात का संकेत देतें हैं की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित नए मामलों में तेजी के साथ कमी आ रही है।  

 केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने बताया है। की बीते चार दिनों के दौरान तीसरी बार आज भी नए मामलों से ज्यादा रिकवरी की संख्या अधिक रही है।  बीते 24 घंटो के दौरान 3,44,776 लोग महामारी को हराकर स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया की कुल रिकवरी का 71.6 प्रतिशत दस राज्यों से है।  

 वहीं राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 8,500 नए मामले सामने आए हैं। 10 अप्रैल के बाद पहली बार दिल्ली में दस हजार से कम केस सामने आए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी पहुंच गया है. बीते 22 अप्रैल को टीपीआर 36 फीसदी तक पहुंच गया था। अस्पतालों में लोगों के भर्ती कराए जाने की खबरों में भी कमी आई है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अभी हमारी लड़ाई जारी है।  इन 8500 केसों को हमें 0 तक लेकर आना है। कोरोना को पूरी तरीके से साफ करना है। अब किसी भी तरह की चूक त्रासदी की तरफ ले जा सकती है। 

Post a Comment

0 Comments